Breaking
Fri. Aug 28th, 2026

कांग्रेस सहकारिता विभाग में संगठन विस्तार, सदाकत हुसैन को गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी

जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सहकारिता विभाग के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। जिला अध्यक्ष चिन्ना राव ने संगठन विस्तार अभियान के तहत गोलमुरी तेजा कॉलोनी निवासी सदाकत हुसैन को कांग्रेस सहकारिता विभाग, गोलमुरी प्रखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

साकची स्थित पलंग मार्केट के समीप कांग्रेस सहकारिता विभाग के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चिन्ना राव ने सदाकत हुसैन को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष को गोलमुरी क्षेत्र में संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी।

चिन्ना राव ने कहा कि कांग्रेस सहकारिता विभाग लगातार संगठन विस्तार की दिशा में कार्य कर रहा है और युवाओं तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सदाकत हुसैन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कांग्रेस पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस नियुक्ति की जानकारी जिला अध्यक्ष चिन्ना राव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Related Post