Breaking
Thu. May 14th, 2026

झारखंड राज्य किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेने धनबाद रवाना हुई पश्चिम सिंहभूम टीम

चाईबासा: झारखंड 5वीं राज्य किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पश्चिम सिंहभूम जिला किकबॉक्सिंग संघ (डब्ल्यूएसडीकेए) की टीम धनबाद रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 16 और 17 मई 2026 को नेहरू कॉम्प्लेक्स, कोयला नगर, धनबाद में आयोजित होगी।

पश्चिम सिंहभूम जिला किकबॉक्सिंग टीम इस बार टीम कोच आकाश हेंब्रम और टीम मैनेजर बालकिशन देवगम के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है। टीम में कुल 15 खिलाड़ी शामिल हैं, जो विभिन्न भार वर्गों में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

टीम के रवाना होने से पहले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के लिए कई सामाजिक एवं युवा संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। युवा हो महासभा चाईबासा के अध्यक्ष ईपिल सामड ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के खिलाड़ी लगातार खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष ईपिल सामड, पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष शेर सिंह बिरुआ, जिला संयुक्त सचिव सुरेंद्र पूर्ति, अजय जोंको, संजय लागुरी, सुरेश गोप तथा एयूके के राजकमल पाथ पिंगुआ ने भी टीम और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

सभी ने उम्मीद जताई कि पश्चिम सिंहभूम की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी। खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन ने भी बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताते हुए प्रतियोगिता में पूरी तैयारी के साथ उतरने की बात कही।

Related Post