Breaking
Mon. Sep 28th, 2026

मचान टूटने से मजदूर की दर्दनाक मौत

चतरा: शहर के मेन रोड स्थित सुजीत जायसवाल के मकान में प्लास्टर का काम कर रहे एक मजदूर की मचान टूटने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के मोहनादिह गांव निवासी संजू भारती के रूप में हुई है।

घटना सोमवार संध्या करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार संजू भारती मकान में प्लास्टर का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक मचान का जुगाड़ टूट गया, जिससे वह सीधे जमीन पर आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Post