जमशेदपुर: जमशेदपुर के प्रमुख रियल एस्टेट समूह Dayal Builders ने अपने नए आवासीय प्रोजेक्ट “Dayal Skyline” का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में किया। यह उद्घाटन समारोह शहर के टेल्को क्लब में आयोजित हुआ, जिसमें गणमान्य नागरिकों, विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और दयाल परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना, गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने परियोजना के मॉडल का अनावरण कर आधिकारिक रूप से “Dayal Skyline” का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर Dayal Builders के संस्थापक एवं चेयरमैन सुरेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि कंपनी पिछले दो दशकों से लोगों के विश्वास और गुणवत्ता के बल पर लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि “Dayal Skyline” सिर्फ एक आवासीय परियोजना नहीं, बल्कि आधुनिक जीवनशैली और भारतीय मूल्यों का संतुलित संगम है।
वहीं, कंपनी के डायरेक्टर साहेब सिंह ने कहा कि यह प्रोजेक्ट लोगों को बेहतर जीवनशैली, आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि “Dayal Skyline” एक ऐसे समाज की परिकल्पना है, जहां सुविधा, विश्वास और आधुनिकता एक साथ दिखाई देंगे।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा प्रोजेक्ट
कंपनी के अनुसार, “Dayal Skyline” में करीब 70 प्रतिशत ओपन लैंड रखा गया है। परियोजना में मंदिर, स्विमिंग पूल, कैफेटेरिया, प्ले एरिया, जिम, कम्युनिटी हॉल, एम्फीथिएटर और ई-वी चार्जिंग स्टेशन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
यह परियोजना खैरबनी, गोविंदपुर (जमशेदपुर) में विकसित की जाएगी, जहां बेसमेंट पार्किंग, ग्राउंड प्लस 12 मंजिला भवन में 2BHK, 3BHK और 4BHK आधुनिक फ्लैट्स बनाए जाएंगे।
लॉन्च कार्यक्रम में दी गई विस्तृत जानकारी
लॉन्च इवेंट के दौरान आगंतुकों को प्रोजेक्ट के फ्लोर प्लान, सुविधाओं, विशेष लॉन्च ऑफर्स और होम लोन संबंधी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति रही।
कंपनी का कहना है कि “Dayal Skyline” आने वाले समय में जमशेदपुर में आधुनिक जीवनशैली और भरोसेमंद आवास का नया प्रतीक बनकर उभरेगा।

