Breaking
Wed. Jun 24th, 2026

बोकारो रेलवे यार्ड में चोरी का खुलासा, तीन युवक दबोचे गए

बोकारो:- रेलवे संपत्ति की चोरी पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बोकारो रेलवे यार्ड में छापेमारी कर तीन युवकों को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

पकड़े गए युवकों में कुर्मीडीह निवासी दीपू कुमार रजक (21 वर्ष), कंचन रजक उर्फ लाला (19 वर्ष) और अर्जुन पान उर्फ गांधी (19 वर्ष) शामिल हैं। तलाशी लेने पर इनके पास से रेलवे के सी एंड डब्ल्यू विभाग से संबंधित 6 कॉइल स्प्रिंग सहित अन्य सामान बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कीमत करीब 3600 रुपये आंकी गई है।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, तीनों आरोपी लंबे समय से रेलवे यार्ड से सामान चुराकर निजी फायदे के लिए इकट्ठा कर रहे थे। पूछताछ में उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार भी कर लिया है।

इस मामले में रेलवे संपत्ति (अनधिकृत कब्जा) अधिनियम की धारा 3(ए) के तहत केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए धनबाद स्थित रेलवे अदालत में पेश किया जाएगा। जांच जारी है।

Related Post