चाईबासा: राष्ट्रीय जनता दल युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित युवा संवाद चौपाल यात्रा कार्यक्रम की तिथि और स्थल में बदलाव किया गया है। पहले यह कार्यक्रम 7 मई 2026 को चाईबासा सर्किट हाउस में आयोजित होने वाला था, लेकिन अब इसे स्थगित कर 10 मई 2026 को बड़ी बाजार स्थित मुस्लिम उर्दू लाइब्रेरी में आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए युवा राजद अध्यक्ष अफताब आलम ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन सिंह और जफर अंसारी शामिल होंगे। दोनों नेताओं का कोल्हान की धरती चाईबासा में आगमन होना है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है।
अफताब आलम ने युवा राजद के सभी नेतागण, कार्यकर्तागण, पदाधिकारीगण और विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्यों से कार्यक्रम में समय पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवा संवाद चौपाल यात्रा के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं पर चर्चा करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही पार्टी की आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
युवा राजद के नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है ताकि कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं के बीच मजबूत संदेश पहुंचाया जा सके।

