Breaking
Mon. Sep 28th, 2026

कोडरमा में वृद्ध महिला से जेवर की ठगी

कोडरमा। थाना क्षेत्र अंतर्गत परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप रहने वाली 60 वर्षीया चिंता देवी (पति स्व. गणेश साव) से दो अज्ञात युवकों ने ठगी की और सोने का कान वाला जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़िता द्वारा कोडरमा थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान दो युवक उनके पास पहुंचे और बातों में उलझाकर उनसे कान का सोने का फुल निकलवा लिया। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद कोडरमा थाना पुलिस जांच में जुट गई है तथा अज्ञात युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Post