गोविंदपुर : शहर के तेजी से विकसित हो रहे गोविंदपुर-खैरबनी क्षेत्र में प्रीमियम रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट “दयाल स्काईलाइन” का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। आधुनिक सुविधाओं और लग्जरी लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे इस प्रोजेक्ट का ग्रैंड लॉन्च 9 मई 2026 को सुबह 11:30 बजे टेल्को क्लब में आयोजित होगा। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग, निवेशक और आम नागरिक शामिल होंगे।
दयाल बिल्डर के चेयरमैन सुरेंद्रपाल सिंह एवं डायरेक्टर साहेब सिंह ने बताया कि “दयाल स्काईलाइन” आधुनिक आर्किटेक्चर, बेहतर निर्माण गुणवत्ता और सुविधाजनक लाइफस्टाइल का बेहतरीन उदाहरण होगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की जरूरतों और बदलती आधुनिक सोच को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट को डिजाइन किया गया है।
इस प्रोजेक्ट में RERA अप्रूव्ड एवं CNT Free 2 और 3 बीएचके प्रीमियम फ्लैट्स के साथ 4 बीएचके लग्जरी डुप्लेक्स पेंटहाउस तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा यहां चार रेसिडेंशियल टावर और एक कमर्शियल टावर का निर्माण किया जा रहा है। ग्राहकों को बैंक फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
“दयाल स्काईलाइन” की सबसे बड़ी खासियत इसका “स्काई वॉक” होगा, जो जमशेदपुर के किसी रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट में पहली बार देखने को मिलेगा। यह सुविधा लोगों को आधुनिक और प्रीमियम लिविंग का नया अनुभव देगी। वहीं, रेलवे द्वारा प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण की संभावना से इस इलाके की कनेक्टिविटी और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
गोविंदपुर-खैरबनी का शांत वातावरण, शानदार लोकेशन और तेजी से विकसित होता इंफ्रास्ट्रक्चर “दयाल स्काईलाइन” को निवेश और आवास—दोनों के लिहाज से आकर्षक विकल्प बना रहा है। लॉन्च इवेंट के दौरान लोगों को प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी, फ्लोर प्लान और विशेष लॉन्च ऑफर्स से अवगत कराया जाएगा।
कंपनी प्रबंधन के अनुसार, “दयाल स्काईलाइन” का उद्देश्य लोगों को भरोसेमंद, सुरक्षित और आधुनिक आवास उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में यह प्रोजेक्ट शहर में मॉडर्न लाइफस्टाइल और क्वालिटी लिविंग का नया प्रतीक बनकर उभर सकता है।

