Breaking
Fri. May 8th, 2026

केरला समाजम मॉडल स्कूल में भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर समारोह 2026

जमशेदपुर: केरला समाजम मॉडल स्कूल में बुधवार को नवगठित छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026 का आयोजन बड़े ही भव्य एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में डायरेक्टर एकेडमिक्स सुश्री नंदिनी शुक्ला, प्राचार्या सुश्री रीना बनर्जी, उप-प्राचार्य श्री ए. एल. अब्राहम तथा प्रधानाध्यापिका सुश्री सुजाता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विद्यालय के कुल 90 विद्यार्थियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर छात्र नेतृत्व की जिम्मेदारियां संभालीं। शपथ लेने वालों में सीनियर एवं जूनियर कैबिनेट के सदस्य, विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, साथ ही स्काउट्स एवं गाइड्स के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल थे। समारोह ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सीनियर एवं जूनियर कैबिनेट के शिक्षक मॉडरेटर तथा गतिविधि प्रभारी सुश्री पायल रॉय एवं सुश्री शालिनी कुमार के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पूरे समारोह के दौरान उत्साह, अनुशासन और नेतृत्व का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित छात्र परिषद विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने, छात्र सहभागिता को बढ़ावा देने तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

समारोह का समापन प्रेरणादायी संदेशों के साथ हुआ, जिसमें नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को ईमानदारी, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Post