Breaking
Sat. May 2nd, 2026

मजदूर दिवस पर मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में नन्हे बच्चों ने दी श्रम को सलामी, ग्राउंड स्टाफ हुआ सम्मानित

जमशेदपुर: मजदूर दिवस के अवसर पर साकची स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अंतर्गत संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और कविताओं के माध्यम से श्रम की गरिमा को नमन करते हुए मजदूरों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के ग्राउंड स्टाफ—रवींद्रनाथ चटर्जी, रजनी कौर, ज्योति बाई, परी मुखी और युधिष्ठिर महतो—को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने इन कर्मियों के योगदान को सराहते हुए उनके प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया।

ग्रीन, येलो, ब्लू और रेड हाउस के विद्यार्थियों—इश्मित कौर, सेजल कुमारी, निहारिका पात्रो, रिधम पात्रो, वंश कुमार, ज्ञानवी कुमारी, दलजीत सिंह और माहिप्रीत कौर—ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया। बच्चों की मासूमियत और भावनात्मक अभिव्यक्ति ने उपस्थित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने कहा कि मजदूर समाज की वास्तविक ताकत हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जो लोग स्कूल की सफाई और देखभाल करते हैं, वे भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने शिक्षक या डॉक्टर। “इनके बिना हमारा स्कूल अधूरा है।

कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षिका गुरमीत कौर ने किया। समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस तरह के आयोजन बच्चों में न केवल शैक्षणिक ज्ञान बल्कि नैतिक मूल्यों, संवेदनशीलता और समाज के प्रति सम्मान की भावना को भी विकसित करते हैं। मजदूर दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के भीतर श्रम के प्रति सम्मान और कृतज्ञता जगाने का एक सार्थक प्रयास साबित हुआ।

Related Post