कोडरमा। जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदरवर्ती पंचायत डगरनवां के फुटलाही मे शनिवार अहले सुबह जहरीला सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनिया मुर्मू (उम्र 25 वर्ष, पति शंकर हेम्ब्रम के रुप मे हुई है। जानकारी के अनुसार सोनिया मुर्मू अपने घर के जमीन पर सोई थी इसी दौरान 5 बजे सुबह जहरीला सांप काट लिया। सोनिया के हो हल्ला करने पर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे और बेलाटांड अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। इधर घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेने के लिए पहुंची। लेकिन स्थानीय लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध करने लगे।

