संवाददाता
सेन्हा-लोहरदगा : लोहरदगा भंडरा मुख्य पथ पर सेन्हा थाना क्षेत्र सेरेंगहातु और सीठीयो के बीच अपना होटल के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया था.जिसे घायल अवस्था मे देख ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिये सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती कराया गया.वही घायल वृद्ध व्यक्ति का जांचोपरांत चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया.इस संदर्भ में सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक वृद्ध व्यक्ति अज्ञात वाहन के धक्का से घायल अवस्था मे सेरेंगहातु और सीठीयो के बीच स्थित अपना होटल के समीप पड़ा हुआ था.प्रथम दृष्टया किसी वाहन से गम्भीर चोट लगना प्रतीत होता है.जिसे वृद्ध व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल पंहुचाया गया.जहां इलाज के दौरान वृद्ध का मृत्यु हो गया.वही पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.समाचार लिखे जाने तक वृद्ध का पहचान नही हो पाया है.जिसे सेन्हा पुलिस वृद्ध का शिनाख्त कराने में जुटी हुई है.

