Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

चतरा: बेकाबू ओमनी ने सड़क किनारे बैठे दो लोगों को रौंदा, घर की दीवार तोड़कर घुसा वाहन; दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल।

चतरा : प्रतापपुर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहाँ एक बेकाबू ओमनी वाहन ने सड़क किनारे बैठे दो ग्रामीणों को रौंदते हुए सीधे एक मिट्टी के घर की दीवार तोड़ दी। इस भयावह हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घटना मनातू-इमामगंज मुख्य मार्ग के भरही की है। जानकारी के अनुसार, एक चार पहिया ओमनी वाहन कौरा के रास्ते सीलदाहा बाजार की ओर जा रहा था, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। वाहन सड़क से 5 फीट दूर बैठे अखिलेश भारती और राजकुमार भारती को चपेट में लेते हुए घर की दीवार में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अखिलेश का पैर चकनाचूर हो गया, वहीं राजकुमार की सीने की हड्डियां टूट गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही घोरीघाट पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों लहूलुहान घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिहार के शेरघाटी भेजा दिया है। क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Related Post