Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

शिव मंदिर से हजारों के सामान की चोरी

कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 27 के मड़ुआटांड़ स्थित एक शिव मंदिर में बीती रात अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय महिला गीता देवी ने बताया कि सोमवार की सुबह जब वह मंदिर में पूजा करने आई तो देखा कि मंदिर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। वही मंदिर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उनके द्वारा गहनता से जांच करने पर उन्होंने पाया कि मंदिर में लगा पीतल का दो बड़ा घंटा, पीतल का नाग, सांप, त्रिशूल, भजन-कीर्तन करने वाली सामग्री, चार पीस लोटा तथा पीतल के अन्य बर्तन सहित वहां रखे दान पेटी को तोड़कर उसमें रखा नगद पैसे भी अज्ञात चोर लेकर गायब हो गए थे। इसके पश्चात उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। जिसके पश्चात आसपास के लोग वहां इकट्ठा हुए और इसकी सूचना तिलैया पुलिस को दी।

Related Post