Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

10 मई को पासुबेड़ा गांव में होगी मां शीतला मंडप एवं ग्राम देव की 137वीं वार्षिक पूजा

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के पासुबेड़ा गांव में स्थित प्राचीन मां शीतला मंडप एवं ग्राम देव की 137वीं वार्षिक पूजा का आयोजन 10 मई 2026, रविवार को धूमधाम से किया जाएगा। इसको लेकर निषाद समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पूजा संपन्न कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि इस अवसर पर परंपरा के अनुसार विधि-विधान से मां शीतला और ग्राम देव बाबा की पूजा-अर्चना की जाएगी। पासुबेड़ा गांव में यह वार्षिक पूजा आदिकाल से निषाद समाज द्वारा आयोजित की जाती रही है। यहां का मां शीतला मंडप प्राचीन और प्रसिद्ध है, जिससे क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है।

पूजा के दौरान दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि मां शीतला की पूजा से बीमारियों से राहत मिलती है और गर्मी के मौसम में राहत प्राप्त होती है। इस आयोजन में विभिन्न समाज के लोग अपने-अपने रीति-रिवाज के अनुसार भाग लेते हैं।

बैठक में महेंद्र निषाद, सुंदरलाल निषाद, बबलू निषाद, विश्वनाथ निषाद, राहुल निषाद, सीताराम निषाद, छोटू निषाद, विष्णु निषाद, चंदन निषाद, मुकुंद निषाद और अरविंद निषाद सहित गांव के अन्य निषाद समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Post