Breaking
Fri. Apr 3rd, 2026

पोटका के हाकाई गांव में 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन।

जमशेदपुर/ पोटका

पोटका के जुड़ी पंचायत अंतर्गत गांव हाकाई हरि मंदिर प्रांगण में ग्राम हाकाई वासियों के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 को 16 प्रहर श्री श्री राधा गोविंद अखंण्ड हरिनाम यज्ञ का भग्य आयोजन किया गया। इस भग्य आयोजन में कीर्तन मंडोली के साथ करीब 108 की संख्या में कुमारी कन्याओं के द्वारा गांव के नजदीकी तालाब से घट में पानी लेकर कलश यात्रा निकाल कर हरि मंदिर लाया गया। इस कलश यात्रा में पंचायत के मुखिया सुखलाल सरदार, सुनील कुमार दे, सुधांशु शेखर मिश्रा,सीताराम गोप एवं ग्रामीण शामिल रहे। कलश यात्रा हरि मंदिर पहुंचने के पश्चात, हरि मंदिर में घट स्थापित कर, भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर अखंण्ड हरि नाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस अखंण्ड हरिनाम संकीर्तन में 8 संकीर्तन मंडलीओ ने भाग लिया। मौके पर मुखिया सुखलाल सरदार ने कहा कि हरिनाम करने से मन पवित्र होता है ओर आपस में प्यार और अपनापन बढ़ता है। हाता रामगढ़ आश्रम के सभापति सुधांशु शेखर मिश्रा ने कहां कि झारखंड की रास्ते से एक बार हरिनाम का संस्थापक चैतन्य महाप्रभु हरिनाम करते हुए जब पुरी धाम गिए थे, तब रास्ते में जंगल के पशु ,पक्षी भी उनके हरिनाम सुनकर नाचने लगे थे। चैतन्य महाप्रभु झारखंड के रास्ते से जाने के कारण ही, पूरे झारखंड में हरिनाम संकीर्तन का प्रभाव ज्यादा है। माताजी आश्रम के संचालक सुनील कुमार दे ने कहा कि हरि नाम संकीर्तन झारखंड की एक महान संस्कृति है।हरिनाम करने का अधिकार सबका है, हरिनाम करने से, मन को शांति मिलता है ओर दुख दूर होता है। इसलिए सबको हरिनाम करना चाहिए। इस अखंण्ड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ में पंचायत के मुखिया सुखलाल लाल सरदार, सुनील कुमार दे, सुधांशु शेखर मिश्रा, अमल विश्वास, सीताराम गोप, आनंद गोप, दुर्योधन गोप,करण वीर गोप, आदि के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण लोक उपस्थित रहे।

वाईट—सुनील कुमार दे। व्हाइट पैंट शर्ट।

वाईट—करणवीर गोप। पीला रंग का टेनिस।

वाईट–सुधांशु शेखर मिश्रा। लाल कलर का टेनिस मुंह में दाढ़ी।

Related Post