Breaking
Sun. Apr 5th, 2026

राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटने के बाद राघव चड्ढा का संदेश, बोले- “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं

न्यू दिल्ली :* आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के एक दिन बाद सांसद राघव चड्ढा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और इसे सियासी संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

*वीडियो में क्या बोले राघव चड्ढा*

राघव चड्ढा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें चुप जरूर कराया गया है, लेकिन उनकी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उन्होंने इशारों में यह भी जताया कि पद छिन जाने से उनका मनोबल नहीं टूटा है और वे अपने विचारों और मुद्दों के लिए आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।

*पद से हटाए जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया*

डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद यह राघव चड्ढा की पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया है। हालांकि, पार्टी की ओर से उन्हें हटाने को लेकर कोई विस्तृत कारण सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक जानकार इसे अंदरूनी बदलाव या रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

*सियासी हलचल तेज*

राघव चड्ढा के इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी के अंदर और बाहर दोनों जगह चर्चा तेज हो गई है। विपक्षी दल जहां इसे पार्टी के अंदरूनी मतभेद से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं समर्थक इसे चड्ढा के मजबूत इरादे के रूप में पेश कर रहे हैं।

*आगे क्या संकेत*

चड्ढा के बयान से साफ है कि वे फिलहाल पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। उनका यह संदेश साफ तौर पर बताता है कि वे सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे और अपनी भूमिका निभाते रहेंगे, चाहे पद कुछ भी हो।

Related Post