Breaking
Sun. Apr 5th, 2026

*कुड़ू में नशे का खेल बेनकाब: 19 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त।* *रात के अंधेरे में चल रहा था नशे का धंधा, पुलिस ने बाइक सवार दो तस्कर को किया गिरफ्तार।*

कुड़ू – लोहरदगा: कुड़ू थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 19 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक अप्रैल बुधवार की रात पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा सादीक़ अनवर रिज़वी को सूचना मिली थी कि लोहरदगा–चंदवा मार्ग से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के लिए तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान चांपी चौक के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल से आ रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से प्लास्टिक में रखा करीब 19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान मोहित कुमार पिता मोहित ठाकुर और आयुष कुमार पीता धर्मेंद्र ठाकुर दोनों निवासी थानां टोली टोरी चंदवा, लातेहार के रूप में हुई है। इनके पास से एक काला-बैंगनी रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, कुड़ू थाना प्रभारी अजित कुमार समेत तकनीकी शाखा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Post