Breaking
Sun. Apr 5th, 2026

चतरा में शराब माफियाओं पर पुलिस का प्रहार; बिहार भेजी जा रही बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार! प्रतापपुर पुलिस की घेराबंदी: पलामू के तस्करों से 10 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद

चतरा : पुलिस ने ‘ड्राई स्टेट’ बिहार में शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को नाकाम कर दिया है। प्रतापपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पलामू के दो तस्करों को दबोचा है। प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने कौरा मोड़ के पास घेराबंदी कर एक सवारी गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से आइकॉनिक व्हाइट, रॉयल स्टैग, स्टर्लिंग रिजर्व और किंगफिशर बीयर की कुल 10 पेटियां बरामद की गईं। गिरफ्तार तस्करों की पहचान पलामू निवासी सोनू कुमार और प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। ये माफिया झारखंड-बिहार बॉर्डर का फायदा उठाकर शराब इमामगंज पहुंचाने की फिराक में थे। पुलिस ने कांड संख्या 32/2026 दर्ज कर तस्करों को जेल भेज दिया है।

Related Post