Breaking
Sun. Apr 5th, 2026

नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में एक को भेजा गया जेल

बोकारो :जिले के अमलाबाद ओपी क्षेत्र में नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में एक युवक को गिरफतार कर जेल भेजा गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत 21 मार्च को युवक अपने एक मित्र के साथ रात को नाबालिक से मिलने गया था इसी बीच परिवार के लोग के जग जाने के कारण युवक भाग गया परंतु उनका दोस्त पकड़ा गया। घटना को स्थानीय स्तर पर सुलझाने की दिशा में प्रयास किए जाने की बात भी सामने आया है परंतु समाधान न होने की स्थिति में एक अप्रेल को नाबालिक की मां के बयान पर केस दर्ज किया गया। ओपी प्रभारी कौशलेन्द्र कुमार ने बताया कि नाबालिक का मेडिकल जांच करवाया गया साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज करा दिया गया है। साथ ही प्राथमिक अभियुक्त अरविंद साई को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Post