Breaking
Wed. Apr 1st, 2026

कन्याकुमारी से लौटने के दौरान व्यक्ति लापता, पत्नी ने थाने में दी सूचना

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसण्डा मुण्डासाई निवासी संजय मालुवा (35) के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनकी पत्नी सुनीता मालुवा ने थाना में आवेदन देकर पति की खोजबीन की मांग की है।

दिए गए आवेदन में सुनीता मालुवा ने बताया है कि 24 मार्च 2026 को शाम करीब 5:00 बजे संजय मालुवा कन्याकुमारी से चाईबासा के लिए सिकुर सोय के साथ रवाना हुए थे। निर्धारित समय के अनुसार सिकुर सोय अपने घर पहुंच गया, लेकिन संजय मालुवा रास्ते में ही लापता हो गए।

परिजनों के अनुसार, संजय मालुवा के संबंध में सिकुर सोय स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। परिवार के लोगों ने कई दिनों तक संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका है।

लापता व्यक्ति का हुलिया सांवला रंग बताया गया है। घटना के समय वह गुलाबी पैंट और गुलाबी शर्ट पहने हुए थे।

सुनीता मालुवा ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि उनके पति की जल्द से जल्द खोजबीन कर सुरक्षित बरामद किया जाए। इस मामले को लेकर परिजन काफी चिंतित हैं।

इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर दिए गए संपर्क नंबर 7260043990 पर सूचना देने की अपील की गई है।

Related Post