Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

जमशेदपुर में ऋषभ ऑटोमोबाइल्स का पहला आधुनिक सर्विस सेंटर शुरू, ट्रक-ट्रेलर मालिकों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर साबित होगा नया सर्विस सेंटर

जमशेदपुर: औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में भारी वाहनों के रखरखाव के क्षेत्र में एक अहम पहल की गई है। ऋषभ ऑटोमोबाइल्स सेल्स एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने शहर में अपना पहला अत्याधुनिक सर्विस सेंटर शुरू किया है। इस नई सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र में संचालित ट्रक और ट्रेलर मालिकों को बेहतर और समयबद्ध सर्विसिंग की सुविधा मिल सकेगी।

कंपनी के डायरेक्टर गौतम दत्ता और कुशाग्र दत्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि झारखंड और बिहार में भारी वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके लिए उच्च गुणवत्ता वाली सर्विस और मेंटेनेंस सुविधाएं अभी भी पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में इस सर्विस सेंटर की स्थापना से वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें एक ही स्थान पर बेहतर तकनीकी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस सर्विस सेंटर का उद्घाटन योर्क कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरमुख सिंह और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर बिकाश पहाड़ी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में योर्क कंपनी के सुजीत सिंह और प्रतीक बेहरा समेत कई प्रमुख ग्राहक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा गोल्ड लाइन ऑटोमोबाइल्स, शाइन लाइन ऑटोमोबाइल्स, रिलायबल वाहन, एस यूनिवर्सल और असोसिएटेड इंजीनियर्स के प्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार यह सर्विस सेंटर आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित तकनीशियनों से लैस है, जिससे भारी वाहनों की मरम्मत, सर्विसिंग और मेंटेनेंस का कार्य तेजी और उच्च गुणवत्ता के साथ किया जा सकेगा।

इस पहल से न केवल वाहन मालिकों को समय पर सेवाएं मिलेंगी, बल्कि वाहनों की कार्यक्षमता और सुरक्षा में भी सुधार होगा। साथ ही, क्षेत्र के परिवहन व्यवसाय को भी इससे मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Post