Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

हाथी से बचाव हेतु जागरूकता एवं प्रशिक्षण

कोडरमा। वन विभाग, कोडरमा द्वारा जिले में हाथियों के संभावित खतरे को देखते हुए आमजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को हाथियों से सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी देना तथा संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है।इसी क्रम में वन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में जाकर लोगों को हाथियों की गतिविधियों, उनके व्यवहार एवं उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को प्रशिक्षण देकर यह समझाया जा रहा है कि हाथियों के निकट जाने से बचें, समूह में रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। पंचायतों के मुखिया द्वारा ग्रामीणों को नियमित रूप से जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीणों को यह भी बताया जा रहा है कि रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें तथा हाथियों की सूचना मिलने पर सुरक्षित स्थानों पर रहें। वन विभाग द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि साथ ही किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए तत्काल वन विभाग या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

Related Post