Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

हल्दीपोखर में विजय बजरंग अखाड़ा के द्वारा भग्य रामनवमी जुलूस गाजे बाजे के साथ शांतिपूर्ण निकाला गया। जुलूस में जय श्री राम नारे के साथ हजारों संख्या में भक्त हुए शामिल।

जमशेदपुर /पोटका

पूर्वी सिंहभूम पोटका प्रखंड क्षेत्र के हल्दीपोखर में विजय बजरंग अखाड़ा के लाइसेंसी रतन सोनकर के नेतृत्व में भग्य रामनवमी जुलूस गाजे बाजे के साथ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण महल में निकाला गया। इस आयोजन में जय श्री राम के नारे लगाते हुए हजारों संख्या मे राम भक्त शामिल हुए। जुलूस में युवाओं के द्वारा तलवार, डंडा, घूमना, छाती पर ईंटे तोड़ना सहित एक से बढ़कर एक खेल प्रस्तुत कर, लोगों को मनोरंजन कराया । वही रामनवमी‌ जुलूस निकालने के पहले विजय बजरंग अखाड़ा के द्वारा आमंत्रित अतिथियो स्थानीय विधायक संजीव सरदार, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, पूर्व विधायक कुणाल षांडगी, पोटका सीओ निकिता वाला, सुनील महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, विभीषण सिंह सरदार, मुखिया कार्तिक मुर्मू ,सिंमति सरदार, उप मुखिया ओम प्रकाश गुप्ता, देव पालित, समाजसेवी पिंटू गुप्ता, आनंदपाल, भुवनेश्वर सरदार, जयपाल मुंडा, भगत बास्के, समेत अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। समाजसेवी विभीषण सिंह सरदार के द्वारा अखाड़ा के लाइसेंसी रतन सोनकर, अध्यक्ष संतोष मंडल, कोषाध्यक्ष विजय केड़िया, सचिव कृष्ण प्रसाद गुप्ता, समेत अन्य को पागड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन चौकस रहा। प्रशासन की ओर से ड्रोन कैमरा का माध्यम से निगरानी रखी जा रही थी। प्रशासन की ओर से मुख्य रूप से ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, सीईओ निकिता वाला, वीडियो अरुण कुमार मुंडा, इंस्पेक्टर प्रवेश चंद्र सिन्हा, थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव, सब इंस्पेक्टर अजंता महतो, सिदो मुर्मू , मोमिन अंसारी , के साथ दर्जनों की संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे।रामनवमी जुलूस हल्दीपोखर बजरंगबली मंदिर से बंगाली पाड़ा, मंडल पाड़ा होते हुए रंकनी मंदिर एवं वापस बागती पाड़ा होते हुए कमल तालाब लाया गया, जहां झंडा को ठंडा कर समापन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में भक्तों उपस्थित रहे।

वाईट—रतन सोनकर– लाइसेंसी।

Related Post