Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

जिला जज ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल की मासिक समीक्षा बैठक की, दिए निर्देश*

चाईबासा: झालसा रांची और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए चाईबासा मौहम्मद शाकिर के निर्देश पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल की मासिक समीक्षा बैठक जिला जज के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में काउंसिल के कार्यों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिला जज ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन किया और कार्यों में सुधार तथा प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को समय पर विधिक सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ सुरेंद्र प्रसाद, डिप्टी चीफ सुरेंद्र प्रसाद दास, सहायक डीएलएसए रत्नेश कुमार और पूजा चौरसिया उपस्थित थे।

कार्यक्रम की जानकारी प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने दी।

Related Post