Breaking
Fri. Mar 27th, 2026

हल्दीपोखर में विजय बजरंग अखाड़ा के द्वारा, वीर बजरंगबली की पूजा धूमधाम से किया गया।

जमशेदपुर/ पोटका

रामनवमी प्रमुख त्योहार में से एक है। यह त्यौहार भगवान राम की जन्मदिवस के रुप में पूरे देश में मनाया जाता है। बहीं पूर्वी सिंहभूम जिले पोटका के विभिन्न क्षेत्रों में जैसे कि हल्दीपोखर , हाता, कलिकापुर, जादूगोड़ा, पोटका आदि जगहों में शुक्रवार 27 मार्च 2026 को बीर बजरंगबली की पूजा का आयोजन हुआ। बही हल्दीपोखर बाजार स्थित वीर बजरंगबली मंदिर में विजय बजरंग अखाड़ा के द्वारा, वीर बजरंगबली की पूजा, अर्चना, धूमधाम से किया गया। पुजा में उपस्थित पंडितों के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ वीर बजरंगबली की मूर्ति को बड़े ही श्रद्धा, भाव से पूजा अर्चना किया गया। मौके पर काफी संख्या में व्रत रखें भक्तों, वीर बजरंगबली की पूजा अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। मौके पर बाजे गाजे के साथ हनुमान झांकी निकाली गई जोकि पूरे गांव भ्रमण करते हुए नजर आए। इस दौरान विजय बजरंग अखाड़ा के लाइसेंसी रतन सोनकर ने कहा कि वीर बजरंगबली की पूजा पूरे गांव के लोगों का सहयोग से धूमधाम से किया गया। उन्होंने कहा कि विजय बजरंग अखाड़ा 1944 का स्थापना है, तभी से यह पूजा हमारा पूर्वजों ने करते हुए आए है,ओर उन्ही लोगों का मार्गदर्शन से यह पूजा किया जा रहा है। उन्होंने कहा शनिवार 28 मार्च को हनुमान शोभायात्रा , निकलेगी जाएगी ।

इस मौके पर विजय बजरंग अखाड़ा के लाइसेंस की रतन सोनकर, अध्यक्ष संतोष मंडल, कोषाध्यक्ष विजय केड़िया, सचिव कृष्ण प्रसाद गुप्ता, चिंटू अग्रवाल,, अवध साहू, आदि के साथ काफी संख्या में भक्तों उपस्थित रहे।

वाईट–रतन सोनकर– विजय बजरंग अखाड़ा के लाइसेंसी।

Related Post