Breaking
Fri. Mar 27th, 2026

रामनवमी पर आशियाना अन्तारा में लहराया महावीर ध्वज, सामूहिक पूजा से गूंजा माहौल

जमशेदपुर। मानगो स्थित एनएच-33 के पास आशियाना अन्तारा सोसाइटी में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अनोखा दृश्य देखने को मिला। सोसाइटी के सभी निवासियों ने एकजुट होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और वीर बजरंगबली का ध्वज स्थापित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और भगवान महावीर से सोसाइटी तथा आसपास के क्षेत्र की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्य विकास सिंह ने बताया कि यहां कुल 394 फ्लैट हैं और सभी परिवारों ने मिलकर एकजुटता के साथ यह धार्मिक आयोजन किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक आस्था और एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।

पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया। इस मौके पर विकास सिंह, रवीन्द्र पठानिया, धनेश तिवारी, सूरज सिंह, सुरेश रजक, आर.के. जायसवाल, अवधेश अशेष, सुरेश प्रसाद, आर.के. शरण, विजय रजक, सुशील खरे, रतन झा, अजीत पाठक, एम.एम. दास, अमोल मैती, अंकुर आहुजा, मनोज साहू, आनंद, बाल कृष्णा, प्रकाश सिंह, अंकित आहूजा, अनुमय दास समेत सोसाइटी के कई सदस्य मौजूद रहे।

Related Post