Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

बत्ती गुल:शॉर्ट-सर्किट से मुसाबनी के न्यू कॉलोनी में बिजली गुल

घाटशिला: मुसाबनी

मुसाबनी टाउनशिप की न्यू कॉलोनी एरिया में सुबह 11 केवी तार में शॉर्ट-सर्किट होने के कारण बिजली गुल हो गई है। कुछ देर के लिए कुछ इलाके में बिजली आई, लेकिन फिर गुल हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी खराबी को ठीक करने में लगे हुए हैं। शॉर्ट सर्किट से तार जलने की सूचना पाकर जिप सदस्य बुद्धेश्वर मुर्मू, मुखिया प्रधान सोरेन, किशोर सिन्हा, स्वप्न सिन्हा सहित अन्य लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ बिजली में आई खराबी को दुरुस्त कराने में जुटे हैं । फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत न्यू कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post