Breaking
Wed. Mar 11th, 2026

बजरंग दल चाईबासा रामनवमी कमेटी 2026 का विस्तार, रमेश खिरवाल मुख्य संरक्षक, अंकित साह अध्यक्ष और अविनाश दास बने महामंत्री, 25 नए कार्यकर्ता जुड़े

चाईबासा: चाईबासा में आगामी रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर बजरंग दल की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता राजेश खंडेलवाल ने की। बैठक में पुराने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में नए युवा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बजरंग दल चाईबासा रामनवमी कमेटी 2026 का गठन किया गया। कमेटी में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि इस वर्ष रामनवमी शोभायात्रा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। बैठक में शोभायात्रा की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई और इसे आकर्षक व व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए गए।

कमेटी के मुख्य संरक्षक के रूप में रमेश खिरवाल (लड्डू) को जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अंकित साह को सौंपी गई है, जबकि महामंत्री के रूप में अविनाश दास को दायित्व दिया गया है। अध्यक्ष बनने के बाद अंकित साह ने संगठन में लगभग 25 नए युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने की जानकारी दी।

संरक्षक मंडल में राजेश खंडेलवाल, विकास आनंद, रवि शर्मा, समीर पॉल, आनंद प्रियदर्शी, दीपेश राठौर, विवेक सिन्हा, बृजमोहन पांडे, मनीष गोयल, अंबर मधुर, रोहित श्रीवास्तव, रवि पोद्दार, आयुष दोदराजका और गोविंद मोहता को शामिल किया गया है।

उपाध्यक्ष के रूप में हिमांशु पासवान, शुभम सिन्हा, अजय फतकार, आलोक ठाकुर, नितेश ठाकुर और मयूर शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर अभिषेक ठाकुर, हरिओम ठाकुर, सुधांशु कुमार, अभिषेक सिंह, आनंद गोप और महादेव लोहार को दायित्व सौंपा गया है।

कोषाध्यक्ष के रूप में देव कुमार दास और सह कोषाध्यक्ष के रूप में प्रतीक चटर्जी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रेस प्रवक्ता के रूप में साहिल निषाद और आयुष प्रकाश को नियुक्त किया गया है। सह मंत्री के रूप में अभिषेक दास और सुमित रजक को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने श्रीराम के जयकारों के साथ रामनवमी शोभायात्रा 2026 को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस वर्ष शोभायात्रा को पहले से अधिक भव्य, आकर्षक और अनुशासित तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही समाज के सभी लोगों से इसमें सहयोग और सहभागिता की अपील की गई।

बैठक के अंत में सभी बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रामनवमी शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।

Related Post