Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिंकी हांसदा का पीडीएस दुकान के लाइसेंस रद्द करने की एक मांग पत्र जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सोपा गया।

जमशेदपुर/ पोटका

झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी के द्वारा ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत गाँव – गोड़ग्राम,टोला – सशोनघुटु के जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिकी हाँसदा: की पीडीएस दूकान लाइसेंस रद्द करने की मांग को लेकर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एमडी जुल्फिकार अंसारी, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) को एक ज्ञापन सौपा गया।, झामुमों की मांग है की मिकी हाँसदा: ने विगत तीन माह नवंबर,दिसंबर, जनवरी का राशन लाभुको नहीं दिया है बीते महीने पीडीएस दुकानदार अपने लाभुकों को सूचना दिया कि 4 फरवरी को बकाया राशन लेने के लिए आप लोग आईए निर्धारित तिथि को कार्डधारियों ने गाँव – सशोन घुटु राशन दुकानदार का घर पहुंचे तो देखा स्टोर ताला बंद है तब लाभुको ने फोन के माध्यम से संपर्क किया तो उन्होंने जवाब दिया मैं पोटका ब्लॉक में हूँ राशन उठा रहें है 4:00 बजे आप लोगों को राशन देंगे लेकिन किसी लाभुको चावल नहीं मिला तब लाभुको ने फोन के माध्यम से संपर्क किया तो उनका जवाब आता है मैं धलभूम गढ़ में हूं और कार्ड धारियों से तर्क – वितर्क करने लगा,फिर दूसरे दिन दैनिक अखबार समाचार पत्र प्रभात खबर के माध्यम से लाभुको पता चलता है कि (7) राशन कार्ड धारियों के ऊपर 11 कुंटल चावल, 125000 /- हजार नगद राशि और सोने की आभूषण डकैती का झूठी कहानी रचाकर पोटका थाना में केस दर्ज किया जैसे ही यह खबर अखबार में झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी के नेता गणों ने देखा तो ठीक दूसरे दिन ग्रामीणों के साथ गोडग्राम फुटबॉल मैदान में बैठक कर मामला को संज्ञान में लिया और आंदोलन का रूपरेखा तैयार किया लाभुकों के साथ अंचल अधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निकिता बाला एवं थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो को लिखित पब्लिक पिटीशन सौपा गया। उसके बाद 12 फरवरी को जांच करने पोटका सीईओ निकिता वाला सशोंन घुटू पहुंचता है जांच के समय राशन कार्ड धारी भी उपस्थित थे। जांच से खुलासा हुआ भारी तादाद में राशन का घोटाला हुआ है उसी समय कार्ड धारियों ने उनके समक्ष मांग रखा था उनका स्टोर का लाइसेंस रद्द हो और लाभुकों उनका बकाया राशन मिले,आज झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्ड धारियों का मांग के अनुसार ही DSO पूर्वी सिँहभूम को मांग पत्र सौपा है जिसकी प्रतिलिपि स्थानीय विधायक संजीव सरदार को भी दिया गया है। जब तक स्टोर मालिक का लाइसेंस रद्द नहीं होता है तब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा चुप नहीं बैठेगा जरूरत पड़े तो मुख्यमंत्री को रांची जाकर मांग पत्र सौपा जाएगा ताकि विधायक एवं राज्य सरकार का छवि,बदनाम ना हो इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य श्रीमती हीरामणि मुर्मू,प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, सचिव भुवनेश्वर सरदार, उपाध्यक्ष हितेश भकत,संगठन सचिव रमेश सोरेन,महिला नेत्री पिनाकी नायक उपस्थित रहे।

Related Post