Breaking
Sat. Feb 7th, 2026

जीजीएसपीआई कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में भव्य सरस्वती पूजा, 900 विद्यार्थियों ने लिया भाग

जमशेदपुर: विद्या और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की आराधना के पावन अवसर पर जीजीएसपीआई (GGSPI) कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आदित्यपुर में भव्य एवं सामूहिक सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदित्यपुर, गम्हरिया, जुगसलाई एवं मानगो स्थित जीजीएसपीआई के सभी केंद्रों से लगभग 800 से 900 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर विधि-विधान से पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया गया। पूरे परिसर में भक्तिमय एवं उत्सवपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

पूजा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने नृत्य एवं गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। छात्रों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर गणेश महाली, गणेश चौधरी, डब्बा सोरेन एवं निवर्तमान पार्षद सुधीर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने संस्थान के इस सामूहिक एवं सांस्कृतिक प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरप्रीत सिंह सेहरा के साथ शिक्षक सुखपाल कौर, मंजीत, बिक्रम, प्रिया, प्रियम, अंकिता, रौशन, मुस्कान एवं आलोक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर झामुमो नेता गणेश महाली ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में आपसी मेलजोल, सांस्कृतिक जुड़ाव और सकारात्मक सोच का विकास होता है।

Related Post