चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 10वीं वार्षिक आमसभा रविवार को पिल्लई हॉल में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आमसभा में चैंबर के करीब 140 सदस्य शामिल हुए। इस दौरान पिछले एक वर्ष के कार्यों की समीक्षा के साथ संस्था की आगामी गतिविधियों और कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई।
चैंबर के अध्यक्ष निरंजन कुमार अग्रवाल ने स्वागत संबोधन में उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद सचिव आयुष दौदराजका ने वर्षभर चैंबर की ओर से किए गए कार्यों और गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष शंभू फिरोजीवाला ने संस्था के एक वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा।
आमसभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष निरंजन कुमार अग्रवाल और चैंबर के संस्थापक विकास चंद्र मिश्र ने संस्था के उद्देश्य, गतिविधियों और कार्यों को लेकर अपने विचार रखे। बैठक में चैंबर की नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
*उल्लेखनीय योगदान के लिए सदस्यों का सम्मान*
आमसभा के दौरान संस्था और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सदस्यों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रमेश पसारी, पुनीत अग्रवाल, कुणाल सराफ, दीपक अग्रवाल, मनीष गुप्ता, ओमप्रकाश केडिया, छोटूलाल गुप्ता, प्रदीप भगोरिया, कुमुदिनी सिंह और वरिष्ठ सदस्य महेश्वरी प्रसाद शामिल रहे। इसके अलावा संस्था के नए सदस्यों का भी मंच पर स्वागत किया गया।
भोजनावकाश के बाद खुले सत्र का आयोजन किया गया। इसमें सदस्यों ने संस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न और सुझाव रखे। अध्यक्ष निरंजन कुमार अग्रवाल ने सदस्यों के सवालों का जवाब दिया। बैठक में चैंबर की आगामी गतिविधियों और कार्ययोजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष निरंजन कुमार अग्रवाल, संस्थापक विकास चंद्र मिश्र, सचिव आयुष दौदराजका, कोषाध्यक्ष शंभू फिरोजीवाला, उपाध्यक्ष छोटेलाल तामसोय, गौरव मुंधड़ा, चक्रधरपुर अनुमंडल के उपाध्यक्ष अजय शर्मा, कार्यसमिति सदस्य अनिल दौदराजका, रमेश पसारी, गौरी चिरानिया, राधा मोहन बनर्जी, सुष्मिता चटर्जी, रवि अग्रवाल, ओमप्रकाश केडिया, दीपक अग्रवाल, कुमुदिनी सिंह, कुणाल सराफ, संतोष सिंह, पुनीत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष छोटेलाल तामसोय ने किया। चैंबर की ओर से आमसभा में उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया।

