Breaking
Sat. Feb 7th, 2026

सरायकेला में पुलिया से बाइक खाई में गिरी, युवक की दर्दनाक मौत

सरायकेला।सरायकेला थाना क्षेत्र के कालाडूंगरी के समीप गुरुवार देर रात एक भयानक सड़क हादसे में 24 वर्षीय वैद्यनाथ लोहार की मौत हो गई। चांडिल प्रखंड के बंसा गांव के गनत लोहार का पुत्र वैद्यनाथ अपने दोस्त को गांव छोड़ने के बाद लौट रहा था। घाघी नदी के पास पुलिया पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में युवक की मौके पर ही जान चली गई।शुक्रवार सुबह दोस्त बंसा आया था और शाम को वैद्यनाथ उसे उसके गांव पहुंचाने गया। दोस्त को छोड़कर वापसी के दौरान यह दुखद घटना घटी। शनिवार सुबह ग्रामीण पुलिया के पास पहुंचे तो नीचे बाइक और शव देखा। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया। परिजनों को सूचना दे दी गई।इस घटना ने मृतक के परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। घर में मातम का माहौल है। पुलिस जांच में जुटी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगा रही है।

Related Post