Breaking
Wed. Jul 1st, 2026

शुक्रिया राष्ट्रपति महोदया ! आजादी के सात दशक बाद करनडीह में प्रशासन के स्तर से हुआ साफ़ सफाई।

जमशेदपुर : जी हां, देश आजादी के सात दशक बाद पहली बार करनडीह खासमहल सड़क के दोनों तरफ साफ़ – सफाई हो रही है। चौंकिए मत । सच यही है ।‌ जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ( जेएनएसी ) एवं नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रों में तो नियमित साफ सफाई होती है। परंतु पंचायत क्षेत्रों में साफ सफाई भगवान भरोसे हैं।

इन दिनों राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के करनडीह आगमन के मद्देनजर सड़कें चकाचक हो गई है। सड़क के दोनों तरफ जोर-शोर से साफ सफाई चल रही है। लोग राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

कांग्रेसी नेता आनंदमय पात्रा ने कहा कि पंचायत क्षेत्रों में भी साफ़ सफाई बेहद जरूरी है। परंतु पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद को कभी ऐसा ख्याल नहीं आया। पंचायती राज व्यवस्था राज्य में लागू है। वार्ड सदस्य, पंचायत समिति, मुखिया, जिप सदस्य, विधायक और सांसद तमाम जनप्रतिनिधि कहलाते हैं। सबों का दायरा सुनिश्चित है परंतु साफ़ सफाई के प्रति इन प्रतिनिधियों ने कभी गंभीरता नहीं दिखाया और न ही सरकार के स्तर से इस ओर पहल की गई।

राष्ट्रपति के आगमन से जिस प्रकार साफ़ सफाई हो रही है यह व्यवस्था नियमित हो तो पीएम मोदी का स्वच्छ भारत का सपना साकार होते देर नहीं लगेगी ।

Related Post