Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

बिरसा मुंडा ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा छह दिवसीय विंटर कैंप का हुआ शुभारंभ*

चाईबासा: चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा ताइक्वांडो एकेडमी के द्वारा छह दिन का ताइक्वांडो विंटर कैंप शुभारंभ किया गया। इस शिविर में एकेडमी से जुड़े बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया। कैंप के दौरान बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया, जिससे अभिभावकों और उपस्थित अतिथियों में उत्साह देखने को मिला।

विंटर कैंप का उद्देश्य बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करना, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाना तथा शारीरिक और मानसिक विकास करना रहा। छह दिनों तक चले इस शिविर में बच्चों को ताइक्वांडो के मूलभूत अभ्यास, आत्मरक्षा की तकनीकें और फिटनेस से जुड़े प्रशिक्षण दिए गए।

इस अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद चाईबासा की सदस्य एवं समाजसेवी गीता बालमुचू उपस्थित रहीं। उनके साथ साकेत, रुचि चौबे और लालू कुजूर भी विशेष रूप से मौजूद थे। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है और ताइक्वांडो जैसे खेल आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन भी सिखाते हैं।

कार्यक्रम में साकेत चौबे एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सृजन शाखा की अध्यक्ष रूचि चौबे की भी उपस्थिति रही। उन्होंने एकेडमी के प्रयासों की सराहना की और बच्चों को आगे भी मेहनत और लगन के साथ अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में एकेडमी के प्रशिक्षकों ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और बच्चों का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा भविष्य में ऐसे और प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की बात कही।

Related Post