जमशेदपुर: जवाहर नगर रोड नंबर 17 स्थित आकाश हाइट्स के प्रथम तल्ले पर स्थित लोकप्रिय रेस्टोरेंट ‘द हिल्टन बावर्ची’ ने अपने सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर रेस्टोरेंट परिसर में केक काटकर ग्राहकों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में तीसरी सालगिरह का जश्न मनाया गया।
रेस्टोरेंट के संस्थापक मोहम्मद आफताब आलम, जो पिछले 20 वर्षों से सऊदी अरब में इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं, ने जमशेदपुर में अपनी 10 वर्षों की मेहनत की कमाई लगाकर इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। 24 दिसंबर 2022 को स्थापित ‘द हिल्टन बावर्ची’ ने अल्प समय में ही न सिर्फ स्थानीय ग्राहकों बल्कि पूरे मानगो क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है।
स्थापना दिवस के मौके पर पहुंचे ग्राहकों ने रेस्टोरेंट के स्वाद और गुणवत्ता की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि यहां उपलब्ध वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार के व्यंजन अपने बेहतरीन स्वाद और उच्च गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, साफ-सुथरे और हाइजीनिक माहौल में भोजन परोसना इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है।
‘द हिल्टन बावर्ची’ में ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा भी उपलब्ध है। यह रेस्टोरेंट जवाहर नगर रोड नंबर 17 आकाश हाइट्स कॉम्प्लेक्स में स्थित है। तीन वर्षों में मिली इस सफलता ने ‘द हिल्टन बावर्ची’ को मानगो क्षेत्र के भरोसेमंद और पसंदीदा रेस्टोरेंट्स की सूची में शामिल कर दिया है।

