Breaking
Fri. May 15th, 2026

जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज के लिए बनेगा नेशनल लेवल का स्कूल – विवेक चौधरी

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में इस बार युवा नेतृत्व को लेकर उत्साह बढ़ा है. युवा और ऊर्जावान विवेक चौधरी के मैदान में उतरने के बाद से समाज में बदलाव की उम्मीदें मजबूत हुई हैं. पत्रकारों से बातचीत में विवेक चौधरी ने कहा कि उनका प्रमुख लक्ष्य जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज के बच्चों के लिए एक नेशनल लेवल का स्कूल स्थापित करना है। यह स्कूल मुख्य रूप से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएगा.

14 दिसंबर को होने वाले पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव के लिए जारी अपने घोषणा पत्र में चौधरी ने कई अहम प्रस्ताव रखे हैं, जिनमें 24×7 मेडिकल इमर्जेंसी सहायता टीम, निशुल्क कानूनी सहायता सेवा, प्रोफेशनल त्वरित सहायता दल, मृत्यु एवं दाह संस्कार सहयोग सेवा और सांस्कृतिक संरक्षण कार्यक्रम शामिल हैं.

इसके अलावा युवाओं के व्यावसायिक मार्गदर्शन, स्टार्ट अप सपोर्ट, महिलाओं के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण और संगठन को पारदर्शी एवं सहभागी बनाने पर भी उन्होंने जोर दिया है।

समाज के विभिन्न वर्गों में चौधरी की इन घोषणाओं को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे चुनाव को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.

Related Post