Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

पोटका के तेंतला फुटबॉल मैदान में दिशुया करम महोत्सव का आयोजन। हजारों संख्या में पहुंचे आदिवासी भूमिज समाज के लोग।

पूर्वी सिंहभूम पोटका के तेंतला फुटबॉल मैदान में रविवार 7 दिसंबर 2025 को आदिवासी भूमिज समाज झारखंड की ओर से दिशुया करम महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आरंभ आदिवासी भूमिज समाज के नाया, मेयालाल सरदार के द्वारा करम डाली के सामने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के पश्चात नित्य दलों का अखाड़ा का प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में आदिवासी भूमिज समाज के कई हजारों संख्या में लोग उपस्थित हुए थे। कार्यक्रम में स्वागत समिति के सदस्य, संचालन समिति एवं प्रबंधन समिति, अखाड़ा संचालन समिति, मंच संचालन समिति, निगरानी समिति, गैरेज संचालन समिति, रोड नियंत्रण समिति, माइक संचालन समिति, नित्य दल रजिस्ट्रेशन समिति, वॉलिंटियर्स रजिस्ट्रेशन समिति, सहयोग समिति, संग्रह समिति, भोजनालय समिति एवं मेडिकल सहायता केंद्र, पुलिस प्रशासन गश्ती दल, इस पर्व को सुचारू रूप से संचालन एवं व्यवस्थापित तरीके से अनुशासन को कायम रखते हुए, इस करम महोत्सव समारोह को कला संस्कृति प्रेमियों के द्वारा नगाड़ा और मादल के थाप पर बनाया गया। कार्यक्रम में सुसुन अखाड़ा पूरी तरह धूम उठा और हजारों संख्या में उपस्थित दर्शक बिंदुओं ने देखकर आनंद उठाया। वही कार्यक्रम में स्वागत टीमों के द्वारा आने वाले अतिथियों को पुष्प बरसात करते हुए भग्य स्वागत किया गया। इस महा उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक संजीव सरदार के अनुपस्थिति में उनके धर्मपत्नी रानीता सरदार, एवं अनुज भ्राता भरत सरदार उपस्थित होते हि आदिवासी भूमिज समाज की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस करम महोत्सव में झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा राज्य से, करम सुसुन 100 से अधिक टीमों ने कार्यक्रम में भाग लिया। यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जो की आदिवासी भूमिज समाज के महिला एवं पुरुषों के द्वारा अपना-अपना पारंपरिक वेशभूषा में ढोल, नगाड़े और मादल के थाप पर पारंपरिक नित्य प्रस्तुत किया गया। जीसके पश्चात अंतिम में सभी नित्य दोलो को विद दिरि, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य सोना मनी सरदार, मुखिया असित सरदार, सुखलाल सरदार, समाजसेवी लव सरदार,के साथ आदिवासी भूमिज समाज झारखंड के अध्यक्ष जयपाल सिंह सरदार, सलाहकार सदस्य सिद्धेश्वर सरदार, हरीश भूमिज, विभीषण समाद, सुदर्शन भूमिज, सुखदेव सरदार, मानिक सरदार, लखींद्रर सरदार, अनीता सरदार, बसंती सरदार लक्ष्मी सरदार, ग्राम प्रधान शत्रुघ्न सरदार, बलराम सरदार, कोमोलिनी सरदार, सुनील सरदार, जूमिता सरदार, पोबिता सरदार, मान सिंह सरदार ,नकुल सिंह, दिलीप सिंह, सिरतन सरदार, पिंकी सरदार, मोगली सरदार, सुषमा सरदार ,अजीत सरदार, गुलाब सिंह सरदार, राकेश सरदार, उपेंद्र सरदार, डॉक्टर सरदार, सूरजमानी सरदार, निर्मल सरदार ,सुशील सरदार आदि उपस्थित रहे।

Related Post