Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

Gulf Training Institute में वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन, HVAC टीम बनी चैम्पियन

जमशेदपुर: Gulf Training Institute में रविवार को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कुल 6 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों के बाद HVAC Team और Safety Team के बीच कड़ा फाइनल खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए HVAC Team ने खिताब अपने नाम किया। टीम के कोच Nadim Sir की रणनीति और मार्गदर्शन पूरे टूर्नामेंट में चर्चा का केंद्र रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आज़ाद नगर थाना के इंस्पेक्टर श्री चंदन सिंह उपस्थित हुए, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीम को चैम्पियन ट्रॉफी एवं चेक पुरस्कार प्रदान किए।

संस्थान के डायरेक्टर Sheikh Hazi Faridullah ने मुख्य अतिथि का सम्मान बुके, शॉल और मोमेंटो भेंट कर किया। इस अवसर पर संस्थान की सभी फैकल्टी को भी सम्मानित किया गया—

Safety Faculty: Eshan Ansari

HVAC Faculty: Nadim Sir

Operator Faculty: Sukai Sir

Water Treatment Faculty: Aishan Sir

Welding Faculty: Firoz Sir

Operator Faculty: Shadab Sir

इसके अलावा स्टाफ सदस्य—Nazis, Riyaz, Nooruzzaman, Shamshad, Raj, Santosh, Osman Zaid, Muna Uncle—की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टूर्नामेंट का समापन HVAC Team को चैम्पियन ट्रॉफी प्रदान कर उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।

यह आयोजन न केवल खेल भावना का प्रतीक रहा, बल्कि संस्थान के टीमवर्क, अनुशासन और सामूहिक प्रयास का भी उत्कृष्ट उदाहरण बना।

Related Post