Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

राँची में कड़कड़ाती ठंड से बचाने नगर निगम ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

। कड़ाके की ठंड बढ़ने लगी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी को देखते हुए राँची नगर निगम ने बेघर और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए विशेष रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम की टीमें हर रात शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर सड़क किनारे सो रहे लोगों को सुरक्षित आश्रय गृहों तक पहुंचा रही हैं। साथ ही ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही हैं।अभियान के तहत आज नगर निगम की टीम ने मेन रोड, बिरसा मुंडा बस स्टैंड, राँची रेलवे स्टेशन, रातू रोड, किशोरी यादव चौक, जगन्नाथपुर धुर्वा, आईटीआई बस स्टैंड, मोराबादी, बरियातू रोड, बूटी मोड़, डोरंडा समेत शहर के अन्य हिस्सों में रेस्क्यू किया। इन स्थानों से बेघर लोगों को तुरंत सुरक्षित आश्रय गृहों में स्थानांतरित किया गया। यह अभियान शीतकाल तक बड़े पैमाने पर प्रतिदिन चलाया जाएगा ताकि किसी भी जरूरतमंद को ठंड में परेशानी न हो।नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें कोई व्यक्ति ठंड में सड़क किनारे रात बिताते हुए दिखाई दे तो वे तुरंत नगर निगम की 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर 18005701235 पर सूचना दें। निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति को सुरक्षित आश्रय ग्रह में ले जाएगी।इस अभियान से राँची के गरीब व बेघर लोग ठंड की मुश्किलों से राहत पा सकेंगे। प्रशासन ने इस अभियान को प्राथमिकता देते हुए पूरा संकल्प लिया है कि कोई भी व्यक्ति ठंड में पूरी तरह असुरक्षित न रहे।

Related Post