रांची। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में विजयी रहे सोमेश चंद्र सोरेन ने शुक्रवार को विधायक पद की शपथ ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के साथ ही सोरेन ने अपने राजनीतिक जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का संकल्प लिया।
शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि घाटशिला की जनता द्वारा जताए गए भरोसे का सम्मान है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी और स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। सोरेन ने कहा कि वे विधानसभा के भीतर और बाहर, दोनों स्तरों पर घाटशिला की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

