Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

मंडल कारा चाईबासा में जेल अदालत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 1 मामला निपटा

चाईबासा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा की ओर से रविवार को स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

जेल अदालत में न्यायिक दंडाधिकारी एंजेलिना नीलम मड़की की अदालत में प्रस्तुत मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें एक मामले का निष्पादन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बंदियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक सुनील कुमार, संबंधित न्यायालय के कर्मचारी मौ नदीम, जॉन कुंडलना तथा अधिकार मित्र एजाज हुसैन भी मौजूद रहे।

Related Post