सरायकेला। सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर शनिवार को अचानक एक बैल के सामने आ जाने से स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें स्कूटी सवार मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना सरायकेला के कुदसाई निवासी प्रभादेवी (55) और उनकी बेटी कोमल साहू (34) के साथ हुई।
जानकारी के अनुसार, मां-बेटी कुछ कार्य से चाईबासा जा रही थीं। घर से कुछ ही दूरी पर मुख्य सड़क पर अचानक एक बैल आ गया, जिससे स्कूटी संतुलन खो बैठी और दोनों सवार सड़क पर गिर गईं। दोनों को गंभीर चोटें आईं, खासकर प्रभादेवी की रीढ़ की हड्डी टूट गई है।
घायलों का प्राथमिक इलाज सरायकेला के सदर अस्पताल में चल रहा है, वहीं प्रभादेवी को एमजीएम अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था की जा रही है।

