Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

जमशेदपुर के फोटोग्राफर एसोसिएशन को मिला सम्मान, कोलकाता में बढ़ाया शहर का मान

जमशेदपुर। शहर की फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर को कोलकाता में आयोजित तीन दिवसीय बंगाल फोटो वीडियो एक्सपो में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था के लिए गर्व का विषय है, जिसने जमशेदपुर का नाम राज्य की सीमाओं से बाहर भी रोशन किया है। संस्था ने इस सम्मान के लिए एक्सपो आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

संस्था की ओर से यह सम्मान वर्तमान सचिव दलजीत सिंह और सहसचिव राजेश चौहान ने प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अशोक केसरी, पूर्व सचिव रूपेश कुमार तथा संस्थापक सदस्य अभिमन्यु कुमार भी उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में झारखंड फोटोग्राफिक संगठन केंद्र के अध्यक्ष वापी घोषाल, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। संस्था ने इस अवसर पर सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और आयोजकों के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।

Related Post