Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

*बाँधपाड़ा दुर्गा मंदिर में नई समिति का गठन, देबज्योति पाल बने अध्यक्ष*

चाईबासा: बाँधपाड़ा दुर्गा मंदिर प्रांगण में सोमवार को मंदिर समिति के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शंकर ठाकुर ने की। बैठक में मंदिर के रखरखाव, मंदिर के नाम पर नामांतरण तथा भविष्य में मंदिर के सुचारु संचालन को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से पहले की मंदिर कमिटी को भंग कर नई मंदिर समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों की सहमति से नई समिति के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया।

नई समिति में देबज्योति पाल को अध्यक्ष बनाया गया। शंकर ठाकुर और सुसेन पाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। तारा शंकर दत्ता को महासचिव, अमित भदानी को सचिव तथा संजय कुमार राय को सह सचिव बनाया गया। बुद्धदेव नायक को कोषाध्यक्ष और राजेश पाल को सह कोषाध्यक्ष चुना गया।

संगठन सचिव के रूप में रोहित कुमार पाल, विकाश आनंद और सौम्यदीप नियोगी को जिम्मेदारी दी गई। पार्थो सारथी राय को प्रेस प्रभारी बनाया गया।

बैठक में मंदिर के बेहतर रखरखाव और आने वाले समय में धार्मिक गतिविधियों के संचालन को लेकर भी चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने और मंदिर से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने पर जोर दिया।

नई कार्यकारिणी समिति में सुजय दे, सुवेंदु नायक, संतोष दे, मिथुन दे, पार्थो दे, रबीन्द्रनाथ पाल, अरूप परमानिक, विकाश दे, उदय दे, बबलू नायक, गौरव पाल, सौरव कुंडू, राजू मोदक और जगन्नाथ पाल को सदस्य बनाया गया।

बैठक में नई समिति के गठन के बाद मंदिर के रखरखाव और संचालन से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। समिति के सदस्यों ने मंदिर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।

Related Post