Breaking
Wed. Jul 15th, 2026

पोटका में कुरकुरे लदा ट्रक तुड़ी पुल पर पलटा, तीन घंटे ठप रहा यातायात

जमशेदपुर। मंगलवार की सुबह पोटका प्रखंड क्षेत्र के तुड़ी पुल पर एक कुरकुरे से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जिसके चलते पोटका-राजनगर मुख्य मार्ग पर करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुल की सड़क संकरी होने के कारण केवल छोटे वाहन ही किसी तरह गुजर पा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे हटवाया गया। इसके बाद सड़क पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

ट्रक चालक विजय कुमार ने बताया कि वह रामगढ़ से कुरकुरे लादकर राजनगर थाना क्षेत्र के हैंसल जा रहा था। रास्ते में नींद की झपकी आने से ट्रक पुलिया से टकरा गया और बीच सड़क पर पलट गया। हालांकि हादसा गंभीर था, लेकिन चालक बाल-बाल बच गया और उसे किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post