Breaking
Fri. Oct 16th, 2026

गोविंदपुर में रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, आत्महत्या या हादसा – पुलिस कर रही जांच

जमशेदपुर। गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह रेल ट्रैक से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान परसुडीह के दयाल बस्ती निवासी सागर केवर्टो के रूप में की गई है

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद गोविंदपुर थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ने संयुक्त रूप से जांच करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल अस्पताल भेज दिया।

शव की स्थिति देखकर पुलिस को प्रारंभिक रूप से आत्महत्या की आशंका है, हालांकि यह भी संभावना जताई जा रही है कि युवक ट्रेन की चपेट में आया हो। फिलहाल मृतक के परिजन घटना को लेकर कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर कोई हादसा।

Related Post