Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा “SPREE–2025” एवं एमनेस्टी स्कीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

जमशेदपुर, 08 नवम्बर 2025ः

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “SPREE–2025” (Scheme for promotion of Registration of Employers and Employees) एवं एमनेस्टी स्कीम पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दि सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम शनिवार, 08 नवम्बर 2025 को सायं 4:00 बजे चैंबर भवन (वोल्टास बिल्डिंग के पीछे), बिष्टुपुर, जमशेदपुर में आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम में श्री राजीव रंजन, क्षेत्रीय निदेशक, ईएसआईसी, रांची, श्री शशि शेखर, उप निदेशक, ईएसआईसी, रांची तथा डॉ. पी. के. सिंह, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, ESIC अस्पताल आदित्यपुर उपस्थित रहेंगे।

इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को ईएसआईसी की विशेष पंजीकरण योजना SPREE–2025 तथा एमनेस्टी स्कीम के अंतर्गत लंबित मामलों के समाधान के अवसरों के प्रति जागरूक करना है। यह एक संवादात्मक सत्र होगा जिसमें उपस्थित अधिकारीगण प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर देंगे और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे।

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सभी उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं संबंधित हितधारकों से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।

Related Post