कोडरमा। जिले के सतगावां थाना में वादी मुन्ना कुमार (पिता स्व सुदेश प्रसाद यादव, ग्राम नवाडीह) द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि वे राउतडीह में अपने कपडा दुकान के पास अपने काले एवं सिल्वर मिक्स कलर की डीलक्स हीरो मोटरसाइकिल को खडा किये थे। वापस आये तो पाये की उनकी मोटरसाईकिल वहां नहीं है, जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। एसपी अनुदीप सिंह द्वारा पुअनि सौरभ शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा गुप्तचरों की सहायता से चौबीस घंटों के अंदर इस काण्ड में संलिप्त तीन बाल आरोपियों को निरूद्ध किया गया, जिन्होंने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में उक्त चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा उनके निशानदेही पर कांड में चोरी गये मोटरसाईकिल तथा उस मोटरसाईकिल की पहचान छुपाने के लिए मोटरसाईकिल से खोलकर अलग किये गये कई पार्टस चेन गार्ड, स्टील का लेग गार्ड, फ्रंट लाईट का काला रंग का प्लास्टिक कभर, बैक लेग स्टैण्ड, बैक टायर का काला रंग का प्लास्टिक कभर, साइलेंसर बरामद किए गए। छापेमारी दल में पुअनि सौरभ शर्मा, पुअनि श्रवण कुमार राम और पुलिस बल के जवान शामिल थे।

