Breaking
Sat. Jun 20th, 2026

चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मनाई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला में चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से शुक्रवार को देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष संजय चौबे ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री चौबे ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनका जीवन हमें राष्ट्र निर्माण और एकजुटता की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से सरदार पटेल की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष दुर्गेश खत्री, सचिव नीरज संदवार, कोषाध्यक्ष मुकेश पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य विकाश शर्मा, अभिषेक मिश्रा, राकेश अग्रवाल, आंचल पसारी, सदस्य दीपक प्रसाद, प्रताप कठियार एवं गौतम राठौर सहित कई सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में योगदान के संकल्प के साथ किया गया।

Related Post